BSF जवान पाकिस्तान जाने वाली चेनाब नदी में बह गया
(JAMMUandKASHMIR, India) यह नदी पाकिस्तान जाती है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि चेनाब पर्यवेक्षण चौकी के समीप यह हादसा हुआ। नौका में तकनीकी खराबी पैदा हो गयी। उस पर बीएसएफ के जवान सवार थे। बीएसएफ की 33 वीं बटालियन के पांच जवान अपनी जान बचाने के लिए नौका से कूद गए जबकि सत्यशील यादव पानी की तेज धारा में बह गए। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ पाकिस्तानी समकक्ष को इस घटना के बारे में सूचना देने के लिए उससे संपर्क करेगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।