अफ्रीका के लिए सुरक्षा मदद बढ़ाएगा अमेरिका: ओबामा
(International) ताकि वे आतंकवाद के खतरों से निपटने और शांति स्थापना के जोखिम भरे अभियानों के संचालन की क्षमता हासिल कर सकें। अफ्रीकी नेताओं और 50 देशों के अधिकारियों के साथ ऐतिहासिक वाशिंगटन सम्मेलन के समापन को रेखांकित करते हुए ओबामा ने कहा कि हम एक नए सुरक्षा संचालन प्रस्ताव की शुरूआत कर रहे हैं, जो हमारे अफ्रीकी देशों को उनकी अपनी सुरक्षा के लिए मजबूत, पेशेवर सुरक्षा बल विकसित करने में मदद करेगा। और हम केन्या, नाइजर, माली, नाइजीरिया, घाना और ट्यूनीशिया से शुरूआत कर रहे हैं। पहले अमेरिका-अफ्रीका सम्मेलन की मेजबानी करते हुए ओबामा ने सम्मेलन के दौरान कहा था कि ये देश आतंकवाद से लेकर मानव तस्करी जैसे साझा खतरों से निपटने के लिए अपने सुरक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए सहमत हुए हैं। ओबामा ने कहा कि हमारी चर्चाओं के दौरान, पश्चिमी अफ्रीका के हमारे साझेदारों ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे संकटों से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाना चाहते हैं। इसलिए अमेरिका इन क्षेत्रों में पूर्व चेतावनी और प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने के लिए और आने वाले संकटों के बारे में सूचना साझा करने की क्षमताओं को बढ़ाने के नए प्रयास शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी और अफ्रीकी नेता भी अफ्रीकी शांति स्थापना में नए महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए सहमत हुए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।