टोंक में उफनती बनास में फंसी 20 जिंदगियां,
(Deoli, Tonk) राजस्‍थान में जयपुर से करीब 100 किलोमीटर दूर टोंक जिले से गुजरने वाली बनास नदी में एक ट्रक में सवार करीब 20 लोग फंस गए हैं। इनको सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं,,बचाव दल ने अब तक 16 लोगों को बाहर निकाल लिया है। लेकिन वर्षा व नदी के उफान पर होने के कारण प्रशासन असहाय बना हुआ है। बहाव इतना तेज है कि रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगी नाव भी बह गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सुबह नौ बजे मिट्टी लेने गए ट्रक में करीब 30 मजदूर सवार थे। ट्रक नदी के बीच से जा रहा था। लेकिन ट्रक बीच में ही फंस गया। इस पर आठ मजदूरों जिन्‍हें तैरना आता था वे तैरकर बाहर आ गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।