(BIHAR, India)
भाई बहन का पवित्र रिश्ता रक्षा बंधन का त्यौहार आते ही राजधानी के बाजारों में राखी की खरीदारी में महिलाओं की भीड देखी जा रही है... बाजारों में जडी, नग और लाईट वाली राखियो के साथ-साथ कई राजनेताओ की भी राखियों की बिक्री जोरो पर है... राखी त्यौहार के मौके पर इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नितीश कुमार की स्टीकर वाली राखियों की बिक्री ज्यादा हो रही है... महिलाए भी दोनो राजनेताओ की राखी खरीदने में लगी है... महिलाओं का कहना है... अपने भाई के कलाई पर नरेंद्र मोदी वाली राखी बांध कर नरेंद्र मोदी जैसा लोकप्रीय व्यक्ति बनने की कामना करेंगे, वही कुछ महिलाओ का ये भी कहना है कि मेरा भाई विकास पुरुष नीतीश कुमार जैसा बने और नाम कमाए... वही दुकानदारों की माने तो उनका कहना है कि इस बार राखी के त्यौहार पर राजनितिक राखियो की डिमांड ज्यादा है....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।