(BIHAR, India)
विधानसभा की 10 सीटों के लिए अब कुल 94 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं... मुकाबला इन्हीं के बीच होगा.... बुधवार को नाम वापसी की अंतिम दिन था.... चुनाव के लिए 104 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था.... स्क्रूटनी के के दौरान 8 प्रत्याशियों का पर्चा अस्वीकृत किया गया था... नाम वापसी के अंतिम दिन 96 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मोहिउद्दीननगर से दो प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए... नाम वापस लेने वालों में निर्दलीय जय शिव राणा मनीष उर्फ राणा राजीव सिंह और पवन कुमार यादव शामिल हैं... उपचुनाव के मद्देनजर निर्वाचन वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के तगडे इंतजाम किए जाएंगे..... सीआरपीएफ के अलावा जिला पुलिस बल की भी तैनाती होगी.... उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर भी नजर रखी जाएगी.... इसके लिए आयकर विभाग की भी मदद ली जाएगी....
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।