(BIHAR, India)
बिहार में जदयू, राजद और कांग्रेस के महागठबन्धन की ही तर्ज पर झारखंड में भी ऐसा महागठजोड बनाये जाने की बात सूबे के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कही है, मांझी ने भाजपा नीत एनडीए पर इशारा करते हुए कहा है कि साम्प्रदायिक ताकतों को शिकस्त देना जरूरी है... और इसके लिए महागठबन्धन जरूरी है.... वही बिहार की बात करते हुए मांझी नेकहा कि 2015 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अगर जदयू गठबंधन चुनाव जीतता है तो नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे.... मांझी ने नीतीश कुमार को सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए, उन्हे देश का अगला प्रधानमंत्री बनाये जाने की इच्छा जताई है.... लेकिन, साथ ही ये भी कहा कि ये उनके ऊपर है कि वो क्या चाहते हैं...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।