(Bhadra, Hanumangarh)
हनुमानगढ़ के भादरा में राजस्व पटवारियों की हड़ताल आज 12वें दिन भी जारी है। जिससे जिले में राजस्व का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है और पटवारी अभी भी अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। राजस्थान पटवार संघ के अध्यक्ष सुदर्शन आर्य ने अतिरिक्त आॅफिस कानूनगो दरिया सिंह पर पटवारियों और आम जनता से अभ्रदता का आरोप लगाते हुए उनका तबादला किए जाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में जल्द ही कोई फैसला नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। वही अतिरिक्त आॅफिस कानूनगो दरिया सिंह का कहना है कि पटवारी राजनीति कर रहे हैं। किसी कर्मचारी या किसान की ओर से उनके खिलाफ एसडीएम या तहसीलदार को शिकायत नहीं की गई है। ऐसे में उन्हें हड़ताल करने और अपनी मांग रखने का कोई अधिकार नहीं है। वही हड़ताल का खामियाजा भुगत रहे किसानों और बेरोजगार युवकों को दर दर भटकना पड़ रहा है.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।