(Digod, Kota)
जयपुर में आज भी बारिश का दौर जारी है और दिन की शुरूआत भी रिमझिम फुहारों के साथ हुई। राजधानी के लगभग सभी हिस्सों में आज सुबह से मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते आम जनजीवन पूरी तरह बाधित है और जरुरत होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। वही शहर में हुई बारिश के बाद निचले इलाकों के साथ सड़कें भी पानी पानी नजर आई। कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी पूरे उफान पर है और ये 136 मीटर पर बह रही है। कोटा बैराज में बढ़ रही पानी की मात्रा के बाद आज भी कोटा बैराज के कई गेट खोले जा रहे हैं। नदी में बढ़ते जलस्तर के बाद प्रशासन ने नदी के आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। वही जिला कलक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर पूरी नजर रखते हुए चंबल नदी की पुलियाओं को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जिससे आपात दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। प्रशासन के अनुसार चंबल नदी फिलहाल 129 मीटर की बजाय 136 मीटर से ऊपर बह रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।