यूक्रेन मुद्दे का कूटनीतिक समाधान चाहते हैं ओबामा: ह्वाइट हाउस
(International) व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश एर्नेस्ट ने गुरुवार को कहा, ‘अमेरिका इस संकट का कूटनीतिक समाधान देखना चाहेगा, लेकिन हम रूस की तरफ से सीमा पर सैनिक तैनात किए जाने, अलगाववादियों को रूस के लगातार समर्थन, और यूक्रेन के ठिकानों पर रूस के भीतर से रूसी बलों द्वारा लगातार गोलाबारी को लेकर चिंतित हैं।’ ओबामा ने अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर हुई बातचीत में यही संदेश दिया। एर्नेस्ट ने कहा, ‘यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि हम रूस के उन बयानों से चिंतित हैं जिनमें संकेत दिया गया है कि वे विमान त्रासदी स्थल की सुरक्षा के लिए सैनिक भेज सकते हैं जिन्हें वे ‘शांति सैनिक’ कहते हैं।’ उन्होंने कहा कि ये बयान अस्थिरता पैदा करने वाले हैं और इनसे मदद नहीं मिलने वाली। रूस को सोचना चाहिए कि इस तरह के कदमों की सिर्फ निन्दा होगी तथा नतीजतन उसे इसकी कीमत और अधिक आर्थिक प्रतिंबधों एवं राजनीतिक रूप से अलग-थलग किए जाने के रूप में चुकानी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।