(BIHAR, India)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष नेता नंदकिशोर यादव ने साफ कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री कौन होगा। ये अभी तय नहीं है। ये केंद्रीय चुनाव समिति चुनाव के वक्त तय करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में 15 वर्षो के जंगलराज से मुक्ति के नाम पर ही पहले उन्होंने लोगों से वोट मांगा था। लेकिन अभी राजद से जदयू ने गंठबंधन कर ठीक नहीं किया। वे बिहार में वापस जंगलराज की वापसी चाहते हैं। यादव ने कहा कि भाजपा के डर से तीनों दल में भगदड़ मची है। तीनों दल के नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। भागलपुर में भी यही स्थिति है। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने बिहार की वर्तमान हालत को लेकर कहा कि जदयू की सरकार अपनी कुर्सी बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि बांका स्टेट हाइवे, चंपा नाला पुलिस सहित कई विकास कार्य उन्होंने कराए थे। लेकिन अब सरकार उनका मेंटिनेंस भी नहीं कर रही है.......
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।