राज्यसभा में सुषमा स्वराज के बयान पर जलसंसाधन मंत्री का पलटवार,
(BIHAR, India) बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से कोसी में बाढ़ नहीं आने के बयान पर कहा कि क्या भारत सरकार इसकी गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि सुषमा के बयान से वे ही नहीं, बिहार सरकार भी हैरान है। आपको बता दें कि विदेश मंत्री ने राज्यसभा में कहा था कि नेपाल में कोसी नदी में हुए भूस्खलन के कारण बने झील का पानी नियंत्रित विस्फोट के जरिए इसलिए बहाया गया कि प्रधानमंत्री उस समय नेपाल में थे। ये उनके सम्मान में किया गया और इसके कारण हर साल कोसी में आने वाली बाढ़ इस वर्ष नहीं आएगी। चौधरी ने कहा कि विदेश मंत्री का ये बयान न सिर्फ आश्र्चयजनक बल्कि चिन्ताजनक भी है। इससे स्पष्ट होता है कि बिहार की इस गंभीर समस्या को केन्द्र सरकार कितने हल्के ढंग से लेती है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने काठमांडू में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से जुड़ी पंचेश्वीर परियोजना की बात तो की। परन्तु बिहार के लिए बराह क्षेत्र में प्रस्तावित कोसी उच्चस्तरीय डैम निर्माण की बात करना भूल गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।