(Dhariawad, Udaipur)
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन करीब आ गया है। इसकी तैयारियों में बहनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और उनका रुख बाजार की ओर होने लगा है। वही बाजार भी उनकी तैयारी में सजने लगे हैं। हर बार की तरह इस बार भी बाजार में नए नए तरीके की राखियां आ गई हैं और उन्हें देखकर बहनों को राखियों का सलेक्शन करने में काफी दिक्कत आ रही है। ट्रेडिशनल रंग बिरगी राखियों के अलावा बच्चों के लिए कार्टुन कैरेक्टर वाली राखियां भी खासी पंसद की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।