(Deoli, Tonk)
प्रदेश में जाते सावन में मानसून प्रदेश में जमकर मेहरबान हो रहा है। प्रदेश के भीलवाड़ा, अजमेर, टोंक और बारां में तेज बारिश से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। वहीं दूसरी और कई जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हो गए है वहीं बांधों में जल स्तर बढ़ गया है कोटा बैराज के गेट खोल कर पानी निकाला जा रहा है वहीं अजमेर में तालाब और बांध लबालब हो गए है। धौलपुर जिले सहित हाडौती इलाके में हो रही बारिश का पानी चम्बल नदी में आ जाने से पानी का बहाव बढ़ गया है। चम्बल नदी में पानी छोड़े जाने पर धौलपुर से होकर गुजर रही चम्बल नदी पूरे उफान पर है जो की खतरे के निशान 129.79 मीटर से बढ़कर 136.40 मीटर पर बह रही है। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 3 पर बने चम्बल नदी के पुल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार चम्बल का जलस्तर 137 मीटर पहुंचने पर यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, फिलहाल पुल के ऊपर से वन वे के की ओर वाहनो को 15 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से निकाला जा रहा है। नदी में पानी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आस-पास के चिन्हित करीब चालीस से ज्यादा गांवो को अलर्ट कर दिया गया है वही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन को भी होने वाले खतरे के बारे में बता दिया गया है..........टोंक जिले मे पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जिला पूरी तरह तर-बतर नजर आ रहा है। जिले के दर्जनो बांध लबालब हो गए, वही चंदलाई बांध पर बुधवार की शाम से ही ओवरफ्लो पानी की चादर चल रही है, ऐसे मे अगर एक साथ दो-तीन घण्टे तेज बरसात हो जाये तो बांध तबाही का सबब बन सकता है, टोंक के अधिकांश बांधो के हालात ऐसे है कि अगर एक और तेज बरसात हो जाये तो कई बांध तबाही मचा सकते है। चंदलाई बांध पर कल-कल बहता पानी भले ही खुशहाली और सुख का अहसास कराता हो और लोगो के लिये यह पानी मनोरंजन का मुख्य साधन लग रहा है लेकिन एनएच 116 के पास बांध की मिट्टी की बनी कच्ची पाल पर जानवरों के द्वारा बने हाॅल आस-पास के लोगो के लिये परेशानी पैदा कर सकता हैै।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।