अब जमीन घोटाले में फंस सकती हैं बेनीवाल
(India)
मिजोरम के राज्यपाल पद से बर्खास्त की गईं कांग्रेस नेत्री कमला बेनीवाल पर पुलिस का शिकंजा भी कस सकता है। जयपुर में एक हजार करोड़ के जमीन घोटाले में बेनीवाल को आरोपी बनाया जा सकता है। पुलिस ने कोर्ट में दायर की जांच रिपोर्ट में कमला बेनीवाल को सरकारी जमीन हड़पने का आरोपी माना लेकिन पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि कमला बेनीवाल को गुजरात की राज्यपाल होने की वजह से उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया। 27 अगस्त को कोर्ट में इस केस की अगली सुनवाई के दौरान प्रार्थी पक्ष कोर्ट से कमला को मुख्य आरोपी बनाने की मांग करेगा। उधर कांग्रेस कमला बेनीवाल के खिलाफ आरोपों और कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है।वहीं कमला बेनीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा की उन्होंने सारे काम नियम संगत तरीके से किये हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।