विश्व स्वास्थ्य संगठन ‘डब्ल्यूएचओ’ ने शुक्रवार को पश्चिम अफ्रीकी देशों में जानलेवा इबोला महामारी को वैश्विक स्वास्थ्य संकट घोषित कर दिया है। साथ ही पीड़ित देशों के लिए वैश्विक मदद की अपील की है। जेनेवा में संगठन की दो दिनों तक चली आपात बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा गया कि इबोला के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए वैश्विक यातायात प्रतिबंध को अमल में लाया जा सकता है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जाने की जरूरत है। इससे मरने वालों की संख्या एक हजार के स्तर पर पहुंच गई है। डब्ल्यूएचओ ने यह कदम गुरुवार को अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों की इस स्वीकारोक्ति के बाद उठाया कि इबोला पश्चिम अफ्रीकी देशों के बाहर फैल चुका है। उन्होंने आगाह किया कि खतरनाक वायरस अब नियंत्रण से बाहर हो चुका है।ं
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।