नवाज शरीफ ने माना, पडौसी देशों के साथ मेजलोज बढ़ाने का समय
(International)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने शनिवार को भारत के साथ खराब संबंधों पर खेद जताया। शरीफ ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पाक ने अपने प्रमुख पड़ोसी से खराब रिश्ते रखे। शरीफ ने कहा, अब उनके साथ मेलजोल बढ़ाने का समय है। राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि विदेश सचिवों की नियोजित बैठक भारत के साथ संबंधों को आगे ले जाने में मददगार साबित होगी। पाक पीएम ने यह भी कहा कि देश का आर्रि्थक नजरिया बदल रहा है और उन्होंने देश में व्यापक ऊर्जा संकट और आतंकवाद से निपटने का वादा किया। इस सम्मेलन में सभी बड़े दलों के नेता, सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जहीर-उल-इस्लाम समेत अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।