पाकिस्तान में पुलिस और कादरी समर्थकों में संघर्ष
(International)
पाकिस्तान में शनिवार को पुलिस और सरकार विरोधी धार्मिक नेता कादरी के समर्थकों के बीच संघर्ष ने कई जगहों पर ¨हसक रूप ले लिया। झड़पों में कम से कम 8 लोगों के मरने और 1000 लोगों के घायल होने की खबर है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने सात पुलिस कर्मियों को बंधक बना लिया है। धार्मिक नेता और पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) के प्रमुख ताहिर अल-कादरी की ओर से रविवार को प्रस्तावित सरकार विरोधी रैली से पहले जारी ¨हसा के दौर ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कादरी ने जून में अपने समर्थकों और पुलिस के बीच हुए ¨हसक संघर्ष में 14 कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है। कादरी ने कहा है कि पीएटी रविवार को शहीद दिवस मनाएगा। इसके अतिरिक्त उसने श्इंकलाबी मार्चश् की तारीख की घोषणा करने की भी बात कही है। पीएटी के प्रवक्ता काजी फैज ने कहा कि पुलिसिया अत्याचार में शनिवार को छह लोगों की मौत हो गई, जबकि शुक्रवार को दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। फैज ने कहा कि पुलिस ने हमारे छह हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस घरों से महिलाओं को भी गिरफ्तार कर रही है। पुलिस ने हालांकि चार लोगों के मरने और 500 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। फैज ने सात पुलिस कर्मियों को बंधक बनाए जाने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।