(JAMMUandKASHMIR, India)
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में मजबूती के साथ उभरेगी। कठुआ में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन का संबोधित करते हुए सोनी ने कहा, कांग्रेस पार्टी राज्य के तीनों क्षेत्रों में मजबूती के साथ उभरेगी। भाजपा अपने वादे निभाने में असफल रही है और विभिन्न मोर्चे पर उसके दोहरे मानदंडों का पर्दाफाश हो चुका है। इस एक दिवसीय सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के पार्टी प्रभारी अंबिका सोनी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज ने की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।