मिस्र ने मुस्लिम ब्रदरहुड की राजनीतिक शाखा भंग की
(International) मिस्र की उच्च प्रशासनिक अदालत ने फ्रीडम एंड जस्टिस पार्टी को भंग करने और उसकी परिसंपत्तियों के परिसमापन का आदेश दिया। इस फैसले से 85 साल पुराने इस्लामी आंदोलन के संसदीय चुनाव में औपचारिक रूप से भाग लेने पर रोक लग जाएगी । संसदीय चुनाव इस साल के आखिर तक होने की संभावना है। अदालत का फैसला अंतिम है और उसके विरूद्ध अपील भी नहीं की जा सकती। राजनीतिक मामलों की समिति ने इस सुरक्षा रिपोर्ट का हवाला दिया था कि मुरसी के अपदस्थ होने के बाद से एफजेपी हिंसा एवं आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। उसके बाद यह फैसला आया है। अदालत ने अपने फैसले में एफजेपी को भंग करने का आदेश दिया क्योंकि उसने राजनीतिक दलों से संबंधित कानून का उल्लंघन किया है। इससे पहले ब्रदरहुड को पिछले साल दिसंबर में आतंवादी संगठन घोषित किया गया था। सेना द्वारा जुलाई, 2013 में मुरसी की सरकार उखाड़ फेंके जाने के बाद देश में अस्थिरता लाने के लिए हिंसा फैलाने का आरोप लगा था। ब्रदरहुड ने सिनाई प्रायद्वीप के जिहादी आतंकवादियों से कोई संबंध होने से स्पष्ट इनकार किया है। इन आतंकवादियों ने सैकड़ों सुरक्षाकर्मियों को मार डाला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।