ईरान में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 50 लोगों की मौत
(International) इरना और फार्स समाचार एजेंसियों के मुताबिक विमान तबास शहर जा रहा था । हादसा स्थानीय समयनुसार सुबह 9 बजकर 18 मिनट (अंतराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 48 मिनट) पर हुआ। सरकारी आईआईएनएन टीवी चैनल ने कहा कि हवाई अड्डे के पश्चिम में अजादी के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। लेकिन वे यह नहीं बता सके कि हादसे में सिर्फ मुसाफिर ही मरे हैं या फिर जमीन पर भी लोग मरे हैं। आईआरएनए को दमकल सेवा के प्रवक्ता ने बताया, सभी यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि अधिकारी ने कहा कि एंटोनोव एऩ-14 के दुर्घटनाग्रस्त के वक्त उसमें 48 लोग सवार थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान किस एयरलाइन का था इसपर विरोधाभास है। एक रिपोर्ट कहती है कि तबन एयरलाइन्स का विमान था। जबकि अन्य रिपोर्ट के मुताबिक यह सेपहन एयरलाइन्स का विमान था। मेहराबाद मध्य तेहरान के पास है और इराक का घरेलू केंद्र है तथा यह देश का सबसे व्यस्तम हवाई अड्डा है जहां से इरान के सभी शहरों के लिए उड़ान जाती है। अधिकतर अंतरराष्ट्रीय उड़ाने तेहरान के इमाम खोमेनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरती हैं। यह ईरान की राजधानी के पश्चिम में स्थित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।