(Rajasthan, India)
भारत देश में रक्षा बन्धन का पर्व परम्परागत तरीके से ही मनाया जाता रहा है लेकिन बदलते परिवेश के साथ ही ये त्यौहार भी हाईटेक होता जा रहा है। एक जमाना था जब बहिन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए धागे से बनी राखियों का उपयोग करती थी मगर बाजारों में इलेक्ट्रोनिक और चाईनिज राखियों का प्रचलन बढता जा रहा है। आज कल बाजारों में धागे से बनी राखियों के मुकाबले महंगे दामो वाली बच्चों सहित युवा भी खूब पसन्द कर रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल राखियों के साथ ही र्काटून वाली राखियां बच्चों को खासा लुभा रही है। बाजार में 10 रुपये से लेकर 150 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है। सवाई माधोपुर में लगातार बारिश होने पर भी लोगों में रक्षा बंधन के पर्व को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।