पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने रखा लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर,
(Barmer, Barmer) पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व नेता जसवंत सिंह की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सेना के आर आर अस्तपाल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और चिकित्सा विशेषज्ञ उन पर बराबर नजर रखे हुए हैं। 76 वर्षीय जसवंत सिंह को आठ अगस्त को गंभीर अवस्था में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि जसवंत सिंह की हालत अभी भी बेहद नाजुक है। न्यूरो सर्जन और क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट उन पर बराबर नजर रखे हुए हैं। चिकित्सक ने बताया कि वे अभी भी कोमा में हैं और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। जसवंत सिंह आठ अगस्त को अपने घर में फर्श पर गिर गए थे। इस हादसे में उन्हें चिर पर गंभीर चोट लगी थी। दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना के साथ समर्थकों ने रविवार को मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में महामत्युंजय यज्ञ शुरू किया। जैसलमेर विकास बैंक के अध्यक्ष पूरन सिंह भाटी ने कहा कि जसवंत के समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके लंबे जीवन की कामना के लिए मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यज्ञ शुरू किया। कुछ समर्थकों ने शनिवार को बैसाकी गांव में भी यज्ञ किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।