गठबंधन की शर्तों पर फिर से बातचीत नहीं: कुलदीप बिश्‍नोई
(HARYANA, India) बिश्नोई ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को लिखे पत्र में यह बात कही है। शाह ने कल दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने बल पर जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करें। हजकां के नेता ने कहा कि मैंने भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेतृत्व से कहा है कि हजंका गठबंधन की शर्तों को लेकर फिर से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा से भी आग्रह करेंगे कि वह गठबंधन की वास्तविक शर्तों का पालन करें। बिश्नोई ने कहा कि दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा के बाद गठबंधन पर सहमति बनी थी। गठबंधन के समझौते को भाजपा के संसदीय बोर्ड ने भी अनुमोदित किया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।