नीतीश के डबल रोल से सावधान रहें लोग : सुशील मोदी
(BIHAR, India) बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्ष 2007 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर प्रदेशवासियों को अपने संबोधन में कही गयी बातों को दोहराए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश पर इन दिनों डबल रोल में दिखने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि वे फेसबुक पर सिद्धांत की बाते करते हैं और दूसरी तरफ राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद से हाथ मिला लिये हैं। नीतीश द्वारा फेसबुक के जरिए बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वर्ष 2007 को स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त को पटना के गांधी मैदान में अपने संबोधन के दौरान कही गयी बातों को कल पुन: दोहराए जाने पर कटाक्ष करते हुए सुशील ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बिहार इन दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को डबल रोल में देख रहा है। वे फेसबुक पर सिद्धांत की बात करते हैं और दूसरे रोल में लालू प्रसाद की लाठी में तेल पिलाते नजर आते हैं। जनता को ऐसे दोहरे चेहरों से सावधान रहना चाहिये। सुशील ने कहा कि नीतीश को गांधी मैदान से भाषण न दे पाने की पीडा सताने लगी है। वे अपना पुराना भाषण ही फेसबुक पर डालकर संतोष कर रहे हैं। वे जिन उपलब्धियों का जिक्र कर रहे हैं, वे भाजपा के समर्थन के बिना न संभव हुई थीं, न आगे संभव होगी। उन्होंने कहा कि लालटेन का साथ लेकर नीतीश बिहार के गांवों में बिजली पहुंचाने की बात कर खुद को हास्यास्पद और अविश्वसनीय ही बना रहे हैं। उनका डबल रोल उन्हें बखूबी एक्सपोज कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।