ओलंपिक में गोल्‍ड जीतने पर पांच करोड़ रुपये देगी गुजरात सरकार
(GUJARAT, India) जबकि एशियाई खेलों में प्रथम आने पर दो करोड़ और राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी स्पर्धा में शीर्ष स्थान पर आने के लिये एक करोड रूपया इनाम दिया जाएगा। गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास पर कल रक्षा बंधन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पटेल ने यह घोषणा की,,, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर गुजरात के सभी प्रतिभाशाली बच्चों को मेरी सरकार की तरफ से दिए जाने वाले तोहफे के तौर पर हमने गुजरात से ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को पांच करोड़ रुपये नगद पुरस्कार देने का फैसला किया है। रजत पदक विजेता को तीन करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। यहां जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के विजेताओं को गुजरात सरकार की ओर से नगद पुरस्कार के तौर पर मोटी रकम दी जाएगी। एशियाई खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: दो करोड़, एक करोड़ और 50 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की गई। इसी तरह, राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक विजेताओं को क्रमश: एक करोड़, 50 लाख और 25 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई जबकि राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों को भी अलग से नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।