घटेगी महेंद्र सिंह धोनी की सुरक्षा.....अब नहीं मिलेगी जेड प्लस सेक्यूरिटी.....
(JHARKHAND, India) राज्य में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की समीक्षा और इसके वर्गीकरण के लिए बनी कमेटी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सुरक्षा घटाने का निर्णय लिया है। जबकि पूर्व सीएम मधु कोड़ा की सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड प्लस की सुरक्षा उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। धोनी की सुरक्षा जेड से घटाकर वाई श्रेणी की जा रही है। पूर्व सांसद सुमन महतो को वाई से घटाकर एक्स श्रेणी की सुरक्षा करते हुए सीआईएसएफ की सुरक्षा देना तय किया गया है। संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता और पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो को जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का प्रस्ताव दिया गया है। भोक्ता को पूर्व में एक्स और सुदेश को स्कॉट समेत वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। जबकि कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू व पूर्व स्पीकर सीपी सिंह की सुरक्षा घटेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।