हाजीपुर में नीतीश ने साधा विपक्षियों पर निशाना.......
(BIHAR, India) आज एक मंच पर लालू के शात आने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी चुनावी सभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने हाजीपुर में कहा कि कुछ लोगों पर सत्तान का नशा चढ़ गया है और उसे उतारने के लिए हम लोग साथ आएं हैं. नीतीश ने कहा कि देश किस तरह चल रहा है आप सब देख रहे हैं. प्रचार किया गया कि अच्छेछ दिन आने वाले हैं और आप सबके सामने हैं कि आखिर कैसे अच्छेे दिन आ गए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए नीतीश ने कहा कि अफवाहें फैलाकर वोट बटोरे गए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।