(Buhana, Jhunjhunun)
झुंझुनूं के सिंघाना में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। आरटीआई के तहत हुए खुलासे में योजना के तहत गांवों में सड़कें तो बना दी गई। ये महज कागजों में ही बनाई गई और ठेकेदार ने योजना के तहत पैसा भी उठा लिया। लेकिन मौके पर जाकर जनटीवी ने जायजा लिया तो ग्रामीणों को घर तक जाने के लिए आज भी पगदंडी का ही सहारा लेना पड़ रहा है। पचेरी से नाईयों वाली ढाणी तक की सड़क का ये मामला है। जिसमें ठेकेदार ने बिना सड़क बनाए मौके पर सड़क बनाने का साइन बोर्ड भी लगा दिया। दो किलोमीटर की इस सड़क की लागत 52 लाख 66 हजार है। जबकि सरकार से इसके लिए महज 51 लाख 11 हजार रुपए की स्वीकृत हुए थे। यहीं नहीं, जहां सड़क बनाई जानी थी। वहां भी दबंगों ने अतिक्रमण कर मुख्य मार्ग रोक रखा है। जिसके तहत ढाणी तक कोई भी गाड़ी नहीं जा सकती। ऐसे में बीमार व्यक्ति को भी चारपाई पर ले जाना पड़ता है। इसी के चलते एक व्यक्ति की कुछ समय पहले मौत भी हो चुकी है। इसे लेकर जब हमने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने पुराना मामला होकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।