मुंबई में इबोला के लक्षणों वाले व्यक्ति को अलग वार्ड में रखा गया
(MAHARASHTRA, India) राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुरेश शेट्टी ने कहा कि ललित कुमार को लागोस से लौटने के बाद उल्टियां हो रही थी। उन्होंने कहा कि कुमार का एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर अलग वार्ड में इलाज कर रहे हैं। इस संबंध में जांच के लिए पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में नमूने भेजे गए हैं। शेट्टी ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इबोला का संक्रमण तभी होता है जब कोई संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्क में आए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इबोला विषाणु बीमारी के प्रकोप को देखते हुए पिछले हफ्ते एक वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति जारी की थी। ईवीडी से प्रभावित होने वाले सभी चार देश पश्चिम अफ्रीका के हैं जिनमें गिनी (393 मौत), सियेरा लियोन (286 मौत), लाइबेरिया (282 मौत) और नाइजीरिया (1 मौत) शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।