(International)
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख का कहना है कि वह देश में सैन्य शासन का कभी समर्थन नहीं करेंगे। इमरान ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘सैन्य शासन देश की समस्याओं का समाधान नहीं है । हम किसी प्रकार की हिंसा नहीं चाहते हैं।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर आरोप लगाया कि वह सैन्य हस्तक्षेप का डर दिखाकर जनता को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से रोकना चाहते हैं। इमरान ने नवाज की तुलना मिस्र के तानाशाह हुस्नी मुबारक के साथ की। उन्होंने कहा कि सेना को शामिल करने का कोई कारण नजर नहीं आता क्योंकि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। इमरान ने कहा कि ब्रिटेन में हजारों की संख्या में लोग फलस्तीन के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन किसी को सैन्य हस्तक्षेप का डर नहीं है। उन्होंने देश को बचाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन का वादा किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।