इबोला वायरस को लेकर राजस्थान में भी अलर्ट......
(Rajasthan, India) इबोला वायरस के बढते खतरे को लेकर प्रदेश में भी अलर्ट किया गया है। चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र राठौड के निर्देश के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों की स्केनिंग के लिए टीम लगाई गई है। उधर जयपुर के एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने भी इबोला को लेकर स्पेशल वार्ड और एक टीम का गठन करने की बात कही है। गौरतलब है कि अफ्रीकी देशों में इबोला वाइरस के कारण करीब 900 लोगों की मौत हो चुकी है। वही देश में भी एक इबोला का संधिग्ध मरीज भी सामने आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।