(International)
संघर्ष में अभी तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। मिस्र की मध्यस्थता में परोक्ष वार्ता की जा रही है और एक दिन पहले ही दोनों पक्ष 72 घंटे के नये संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। इजरायली सेना ने कहा कि आधी रात के बाद संघर्ष विराम प्रभाव में आने के बाद रॉकेट से हमले की कोई खबर नहीं है। गाजा में उग्रवादियों ने कहा कि उन्होंने संघर्ष विराम शुरू होने से कुछ देर पहले कई रॉकेट इजरायल की ओर दागे थे और कल शाम तक इजरायल की तरफ से भी हवाई हमले जारी रहे लेकिन उसके बाद से संघर्ष विराम का सम्मान किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।