चार दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश ने बढाई नालंदावासियों की परेशानी..........
(BIHAR, India) चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है और हर ओर तबाही का मंजर दिख रहा है। चारों तरफ पानी ही पानी है। पंचाने, जिराईन, लोकाइन सहित तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से इनमें उफान शुरू हो गया है और इन नदियों का पानी खेत-खलिहानों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों मे भी घुस गया है। नदियों का रौद्र रूप देख कर लोग दहशत में हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।