ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी की सांसद ने भारत को विश्व का सबसे गतिशील और तेजी से उभरता हुआ देश बताया है। भारतीय मूल की 42 वर्षीय प्रीति पटेल ने कहा कि भारतीयों को अपने देश पर नाज होना चाहिए, क्योंकि उन्होंने नई दुनिया को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 15 अगस्त 1947 को पंडित जवाहर लाल नेहरू दिए गए ऐतिहासिक भाषण जिसमें उन्होंने भारत को विश्व का तेजी से उभरता हुआ देश बताया था। सही मायनों में नई दुनिया को आकार देने में भारतीयों के योगदान को देखते हुए हमें भारतीय होने पर गर्व है। पटेल ने ब्रिटेन और विश्व के अन्य देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को 67वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हमें भारतीय संस्कृति और उसकी विरासत की झलक को देखने का मौका मिलता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।