नेपाल के दक्षिण धनुषा जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावर ने एक भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान बिहार के मधुबनी जिलावासी 32 वर्षीय सुभाष गोइत के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। गोइत रविवार को रक्षाबंधन के अंवसर पर धनुषा के डांडी स्थित अपनी बहन के घर आया था। जिस समय उसे गोली मारी गई, वह भारतीय रजिस्ट्रेशन नंबर वाली मोटरसाइकिल से सफर कर रहा था। इसी दौरान सुबह लगभग 11 बजे हमलावर ने उसे गोली मारी और भाग निकला। पुलिस अधीक्षक उत्तम राज सुबेदी ने बताया कि गोली गोइत के सीने में लगी और निकट के जनकपुर जोनल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान छेड़ा गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।