(Gharsana, Ganganagar)
वाघेला ने गुजरात सरकार पर इस धन का इस्तेमाल इस साल हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी चुनाव प्रचार में किए जाने का भी आरोप लगाया। कुछ सप्ताह पहले विधानसभा में पेश की गई कैग की एक ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए वाघेला ने दावा किया कि समय की कमी के कारण कैग बिजली क्षेत्र के कुल 478 अनुबंधों में से केवल 54 की ही ऑडिट कर सकी। वाघेला ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया, ‘छह महीने के समय में कैग निजी फर्मों और सरकार के बीच हस्ताक्षर किए गए अनुबंधों में से केवल 11 प्रतिशत अनुबंधों का ही ऑडिट कर पाई और इन बिजली खरीद समझौतों (पीपीएएस) में उन्हें 623 करोड़ रूपए की अनियमितताएं और आंशिक फायदे का पता चला।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।