संयुक्त राष्ट्र ने चेताया है कि पश्चिमी अफ्रीका में करीब दस लाख से अधिक लोग जानलेवा वायरस इबोला से ग्रसित हैं। यूएन के मुताबिक अभी इस वायरस के खतरे से निजात मिलना आसान नहीं दिखाई दे रहा है। इससे बचाव और इसको रोकने के लिए अभूतपूर्व उपाय किए जा रहे हैं। इसके अलावा इसके इलाज लिए भी ठोस उपाय किए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस संबंध में जारी किए गए ताजा अपडेट के मुताबिक 10-11 अगस्त के बीच गिनी, नाइजीरिया, लाइबेरिया और सियरा लियोन में इससे ग्रसित करीब 56 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है, वहीं करीब 128 नए मामले भी सामने आए हैं। कुल मिलाकर इस मामले के अभी तक 1975 मामले सामने आ चुके हैं और करीब 1069 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के चलते हो चुकी है। डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल माग्र्रेट चेन के मुताबिक इस बीमारी से अभी तक करीब दस लाख लोग ग्रसित हो चुके हैं। इन लोगों की दवा के साथ साथ अन्य जरूरी चीजों से भी सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा है कि इस जानलेवा वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए अभूतपूर्व उपाय किए जा रहे हैं। जिनेवा में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने इसको मानवीय संकट बताया है। चेन के मुताबिक दुनिया के सभी देशों के हवाई अड्डों को इस वायरस की पहचान और जांच के लिए तैयार रहना होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।