पाकिस्तान में सरकार विरोधी मार्च जारी
(International)
इमरान खान के नेतृत्व में सरकार विरोधी प्रदर्शन और ताहिर उल कादरी का लाहौर से इस्लामाबाद की ओर मार्च 10 घंटे में सिर्फ चार किलोमीटर की दूरी ही तय कर सका। हालांकि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ करने की इस मुहिम में काफी संख्या में लोग उनसे जुडते जा रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान का आजादी मार्च गुरुवार दोपहर लोगों की अच्छी-खासी संख्या के साथ उनके निवास जमान पार्क से शुरू हुआ। मार्च में कार व मोटरसाइकिल पर महिलाएं और बच्चे भी हैं। काफी संख्या में लोग पैदल मार्च कर रहे थे। वे मॉल रोड पहुंचने पर बस में सवार हुए। सरकार ने पाकिस्तान अवामी तहरीक के प्रमुख को क्रांति मार्च करने की इजाजत देकर पुलिस और कनाडा आधारित सरकार विरोधी धर्मगुरु कादरी के समर्थकों के बीच संभावित झड़प टाल दी। तहरीक-ए-इंसाफ के मार्च में शिक्षित युवक भी शामिल हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लड़कियां हैं। अवामी तहरीक मार्च में सेमिनरी के छात्र और काफी संख्या में कादरी के समर्थक हैं। मार्च में शामिल लोग शरीफ की सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के हाथों में आवश्यक वस्तुओं के छोटे-छोटे थैले हैं। खबरों के मुताबिक इमरान खान के आजादी मार्च में करीब 30,000 लोग शामिल है। वही इतने ही लोग कादरी मार्च में भी शामिल है। मॉल रोड पर खान ने कहा कि हम प्रधानमंत्री शरीफ को इस्तीफे के लिए मजबूर करने को लेकर इस्लामाबाद जा रहे हैं। राजा से छुटकारा पाने का वक्त आ गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।