21वीं सदी में भारत और अमेरिका की साझा जिम्मेदारियां : कैरी
(International) कैरी ने कहा, ‘इस सदी में भारत और अमेरिका की साझा जिम्मेदारी है : यह साबित करना कि लोकतंत्र अपने नागरिकों की सेवा कर सकता है।’ भारत की जनता के नाम अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कैरी ने गुरुवार को कहा, ‘एक दूसरे और विश्व के लिए सृजित साझा जिम्मेदारियों के साथ, हम विश्व को हमारे साझा आदर्शों की ताकत को साबित कर सकते हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से शुभकामनाएं देते हुए कैरी ने कहा, ‘जब भारत स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, हम आपके साथ जश्न मना रहे हैं। भारत और अमेरिका भविष्य में मिलकर जो साझा आकार लेंगे, हम उस साझे भविष्य की संभावनाओं पर गौर करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जब 50 करोड़ से अधिक भारतीय पुरुषों और महिलाओं ने पिछले बसंत के मौसम में चुनाव में हिस्सा लिया, उस समय आप मानवीय इतिहास में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बने।’ इस वर्ष के शुरुआत में संपन्न आम चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘आपने दुनिया को दिखा दिया कि किस प्रकार विभिन्न धर्मो, विभिन्न भाषाओं के लोग एक साझा भविष्य का फैसला करते हैं।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।