स्वतंत्रता दिवस पर शरीफ ने उठाया कश्मीर मसला
(International)
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कश्मीर का मुद्दा उछाला है। इस्लामाबाद में स्वतंत्रता दिवस परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव का प्रमुख कारण है। उन्होंने इस मुद्दे का शांतिपूर्ण हल निकालने की अपील की ताकि दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए रास्ते खोजे जा सकें। शरीफ ने कहा, श्हम पूरी गंभीरता से कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण हल निकालना चाहते हैं ताकि भारत और पाकिस्तान तनाव के मुख्य कारण को दूर कर अपने संबंधों को मजबूती प्रदान कर सकें।श् भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान पर भारत के खिलाफ आतंकवाद जैसे छद्म युद्ध में लगे रहने का आरोप लगाने के शीघ्र बाद शरीफ ने यह टिप्पणी की है। पाकिस्तान और भारत वाकयुद्ध में लगे रहे हैं अपने संबोधन में शरीफ ने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना उनकी सरकार की विदेश नीति का मुख्य सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है। हम देश के भीतर शांति के लिए प्रयास कर रहे हैं और चाहते हैं कि हमारी सीमाओं पर भी शांति रहे। इस समारोह में तीनों सेनाओं के प्रमुख, मंत्री, राजनयिक और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।