पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस पर मोदी को बधाई दी
(International) कल मोदी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर शरीफ को बधाई दी थी जो भारत के स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाया जाता है। पाकिस्तान के उच्चायोग ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मोदी को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और भारत के लोगों की समृद्धि की कामना की। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक दूसरे को ऐसे समय में बधाई दी है जब मोदी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि पाकिस्तान, भारत के खिलाफ ‘छद्म युद्ध’ में शामिल है। पाकिस्तान ने मोदी की टिप्पणी को आधारहीन जुमलेबाजी करार दिया था जिसकी भारत के विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में आलोचना की थी। विदेश मंत्रालय ने कड़ा एतराज व्यक्त करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सबसे बड़ी चिंता आतंकवाद है और इससे निपटने के लिए हमारे ‘टूल किट’ सीमित नहीं हैं। भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बैठक 25 अगस्त को इस्लामाबाद में निर्धारित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।