यूक्रेन की सीमा पर रूसी काफिले के रुके रहने पर तनाव बढ़ा
(International) मास्को और कीव के विदेश मंत्री अपने फ्रांसीसी एवं जर्मन समकक्षों के साथ कल एक फैारी बैठक करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन में संकट बढ़ाने को लेकर रूस को आड़े हाथ लिया। इस बीच, फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने यूक्रेन से संयम रखने और सही फैसला करने की अपील की। यह ताजा तनाव उस वक्त पैदा हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने दावा किया कि उनके सैनिकों ने रूस के एक छोटे से काफिले के एक हिस्से को उड़ा दिया है। रूस ने इन दावों को ‘फैंटेसी’ करार देते हुए खारिज कर दिया है। करीब 280 ट्रकों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले सीमा चौकी से करीब 30 किलोमीटर दूर तीसरे दिन भी इंतजार किया क्योंकि मास्को और कीव इसे जाने देने को लेकर उलझे हुए हैं। रूस इस काफिले में मानवीय सहायता सामग्री होने का दावा कर रहा है। सीमा पर मौजूद एएफपी के संवाददाता ने यूक्रेन की सीमा के अंदर विस्फोट होने की आवाजें सुनी और मास्को के सैन्य हार्डवेयर सीमा से लगे रूसी क्षेत्र में बिखरे हुए देखे। इस बीच रेड क्रास की एक प्रवक्ता ने बताया है कि अभी तक मुआयना शुरू नहीं किया गया है क्योंकि वार्ता जारी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।