(International)
इससे राष्ट्रपति डिल्मा रौसेफ के पुनर्निर्वाचन के प्रयासों के समक्ष एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। पूर्व पर्यावरण मंत्री मरीना सिल्वा को सोशलिस्ट पार्टी ने दिवंगत एडुराडो कैम्पोस की जगह राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कैम्पोस का बुधवार को उस समय निधन हो गया था जब उन्हें लेकर जा रहा एक छोटा विमान सैंटोस शहर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। साओ पाउलो सिटी के काउंसिलमैन रिकाडरे यंग ने कहा कि वह शुक्रवार की बैठक में शामिल हुए जिसमें पार्टी नेताओं ने सिल्वा से चुनाव मैदान में उतरने को कहा। सिल्वा ने इसे स्वीकार कर लिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।