यूक्रेन की सीमा पर रूसी काफिले के रूके रहने पर तनाव बढ़ा
(International) इस बीच एक शीर्ष अलगाववादी नेता ने दावा किया कि उसे सैनिकों का एक ऐसी टुकड़ी मिली है जिसे रूसी भूमि पर प्रशिक्षण मिला हुआ है। इस घटनाक्रम के बीच मास्को और कीव के विदेश मंत्री अपने फ्रांसीसी एवं जर्मन समकक्षों के साथ कल एक फैारी बैठक की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिका ने यूक्रेन में संकट बढ़ाने को लेकर रूस को आड़े हाथ लिया जबकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने यूक्रेन से संयम रखने और सही फैसला करने की अपील की। यह ताजा तनाव उस वक्त पैदा हुआ जब यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने दावा किया कि उनके सैनिकों ने रूस के एक छोटे से काफिले के एक हिस्से को उड़ा दिया है। रूस ने इन दावों को ‘फैंटेसी’ करार देते हुए खारिज कर दिया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।