(International)
पेंटागन ने कहा कि अमेरिकी विमानों ने इरबिल और मोसुल बांध के नजदीक सफलतापूर्वक हवाई हमले किए। उसने कहा कि ये हमले इराक में मानवीय मदद के प्रयासों को मदद उपलब्ध करवाने के तहत और अमेरिकी कर्मियों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए किए गए। अमेरिकी मध्य कमान ने कहा कि अब तक किए गए नौ हवाई हमलों में आतंकियों को ले जाने वाले चार वाहन, सात सशस्त्र वाहन, दो हमवीस और एक बख्तरबंद गाड़ी नष्ट कर दी गई। कमान ने कहा कि सभी विमान हमलों को अंजाम देकर सुरक्षित वापस चले गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।