(International)
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी की खबर में कहा गया कि राजधानी तेहरान के 500 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर दो मिनट पर मुरमुरी शहर में भूकंप आया,,, इसमें किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई तात्कालिक खबर नहीं है। पड़ोसी प्रांतों में भी इसके झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने इसकी तीव्रता 6.3 बताई है। ईरान भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आता है और यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। वर्ष 2003 में ईरान के दक्षिण पूर्वी शहर बाम में तबाही मचा देने वाले 6.6 तीव्रता के भूकंप में लगभग 26 हजार लोग मारे गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।