(International)
असांजे को जानलेवा रोग होने और उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ने की खबरों के बीच उन्होंने दूतावास छोड़ने की बात कही है। हालांकि, हृदय और फेफड़े में समस्या से जूझ रहे 49 वर्षीय आस्ट्रेलियाई नागरिक असांजे ने दूतावास छोड़ने की समय सीमा के बारे में बताने से इनकार कर दिया,,,मध्य लंदन में नाइट्सब्रिज स्थित दूतावास में इक्वाडोर के विदेश मंत्री रिकाडरे पेटिनो के साथ उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करने के दौरान यह कहा। कई खबरों में बताया गया है कि गोपनीय दस्तावेजों का खुलासा करने वाले असांजे को स्वास्थ्य की समस्या को लेकर अस्पताल में इलाज कराने की जरूरत है। पेटिनो ने कहा कि दो साल काफी अनिश्चितता के साथ और कानूनी संरक्षण के अभाव में बीते हैं। इस स्थिति को अवश्य खत्म होना होगा। दो साल काफी लंबा होता है। हम उन्हें अपना संरक्षण देना जारी रखेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।