नेपाल में बाढ़ का कहर
(International)
नेपाल में भारी बारिश के कारण अलग अलग स्थानों में हुए भूस्खलन और आई बाढ़ में 98 लोगों की मौत हो चुकी है। और 129 लोग लापता जा रहे हैं। सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी कई इलाकों में बारिश जारी है। उपप्रधानमंत्री और देश के गृह मंत्री बाम देव गौतम ने कहा कि राहत सामग्री का वितरण एक विकट कार्य साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारत सरकार से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेलीकाॅप्टर भेजने का आग्रह किया है। भारत सरकार ने नेपाल को तीन हेलीकॉप्टर और एक फिक्स विंग विमान राहत सामग्री की आपूर्ति और राहत कार्यों के लिए भेजने का फैसला लिया है। बयान में कहा गया है कि इस महीने के शुरू में नेपाल सरकार के आग्रह पर भारत का एक तकनीकी दल नेपाल आकर भूस्खलन प्रभावित सिंधुपालचैक जिले में स्थिति का जायजा लिया था। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि 14 अगस्त से अभी तक बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 98 हो गई है। पिछले चार दिनों के दौरान 37 लोग घायल हुए हैं और 129 लापता हैं। 328 घरों को क्षति पहुंची है और 145 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 11 हजार 5 सौ 84 घर पूरी तरह बाढ़ में डूब गए हैं और 12 हजार सात सौ 50 परिवार विस्थापित हुए हैं। सबसे खराब हालत पश्चिमी नेपाल के सुरखेत जिले की है। जहां 28 लोग मारे गए और 98 लोग लापता हैं। जिले में 379 घर बह गए और 1700 परिवार विस्थापित हो गए। इससे पहले मृतकों की संख्या 84 और लापता लोगों की संख्या 156 बताई गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।