भारत आ रही नाईजीरियन महिला की मौत
(International)
कैंसर के इलाज के लिए नाईजीरिया से भारत जा रही एक 35 वर्षीय महिला की यहां मौत हो गई। उसमें इबोला वायरस से संक्रमित होने जैसे लक्षण नजर आ रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यात्रा के दौरान अबुधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। महिला की मौत के बाद उसके साथ यात्रा कर रहे उसके पति और महिला का इलाज करने वाले पांच स्वास्थ्यकर्मियों को अलग रखा गया है। इबोला वायरस के संभावित संक्रमण की आशंका में उनका परीक्षण किया जा रहा है। बहरहाल ये सभी लोग स्वस्थ हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।