भारत और पाकिस्तान के बीच सचिव स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत के रद्द होने को अमेरिका ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। भारत और पाक के विदेश सचिवों के बीच 25 अगस्त को वार्ता होनी थी, लेकिन पाक उच्चायुक्त और कश्मीरी अलगाववादियों के बीच हुई मुलाकात के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए इस वार्ता को रद्द कर दिया। अमेरिकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेरी हाफ ने कहा कि भारत के द्वारा वार्ता को रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन अमेरिका दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए हमेशा समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए बातचीत जरूरी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।